दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

Samwad news
0

शिवपुरी (कोलारस)। मंगलवार शाम को एनएच-46 पर स्थित हिंदुस्तान होटल के पीछे दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 26 वर्षीय औतार सिंह की मौत हो गई। शंकरपुर निवासी औतार सिंह अपनी ससुराल मोहराई जा रहा था। उसकी बाइक MP 33 NA 0197 और सामने से आ रही MP 33 MV 6707 में भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल औतार को कोलारस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सुघर सिंह यादव और समधी देवेंद्र सिंह यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)