शिवपुरी। खबर जिले के जिला चिकित्सालय से है जहाँ अशोकनगर जिले की रहने वाली एक महिला की मौत उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हो गई। महिला को सांप के काटने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के छैलाई गांव की रहने वाली 55 वर्षीय मुन्नी बाई चिड़ार को बुधवार रात सोते वक्त घर में सांप ने काट लिया था। पीड़ा होने के बाद महिला को परिजनों ने बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन महिला के स्वास्थ्य में सुधार न आने के बाद महिला को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां आज महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है।