तालाब में जहर डालने से हजारों मछलियों की मौत: 20 हजार लोग यहां से पीते हैं पानी; शिवपुरी में 2 लोगों पर आरोप

Samwad news
0

शिवपुरी के करैरा तहसील के दिनारा कस्बे में एक तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमयी मौत के बाद माहौल गर्मा गया है। शुक्रवार को केवट समाज के लोगों ने तालाब पर पहुंचकर गहरा आक्रोश जताया और तालाब में जहर मिलाने की साजिश की बात कही। समाज के अनुसार, तालाब में जानबूझकर जहरीला पदार्थ मिलाया गया जिससे न केवल मछलियों की जान गई, बल्कि 20 हजार की आबादी का पीने का पानी भी संदिग्ध हो गया है।
छोटू केवट ने राजेश उर्फ कल्ला और विशाल केवट पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पास वीडियो सबूत हैं, जो प्रशासन को दिए जाएंगे। तालाब में मरी हुई मछलियों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसी तालाब से पीने का पानी सप्लाई होता है, ऐसे में दूषित जल से स्वास्थ्य संकट की आशंका भी जताई जा रही है। मत्स्य विभाग जांच में जुट गया है। पूर्व में मत्स्य पालन को लेकर ठेका विवादित रहा है और यह घटना उसी की कड़ी हो सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)