खनियाधाना कस्बे में दुर्गापुर पहाड़ी पर स्थापित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा शुक्रवार को खंडित अवस्था में मिली, जिससे पाल समाज में आक्रोश फैल गया। यह प्रतिमा 16 अक्टूबर 2024 को स्थापित की गई थी।
समाज के लोगों ने बताया कि मूर्ति की आंख, नाक और हाथ में रखी भगवान शंकर की पिंडी को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। घटना जयंती से ठीक पहले हुई है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्यप्रदेश यात्रा और स्मृति सिक्का जारी होने का हवाला देकर इस घटना को साजिश बताया। प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर नई प्रतिमा लगाने का भरोसा दिलाया है।