मंशापूर्ण सरकार ने 15 दिन बाद किया अन्न ग्रहण, SDM कोर्ट से मिला विवादित भूमि पर स्टे

samwad news
0
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर विराजमान मंशापूर्ण सरकार ने आज 15 दिन बाद अन्न ग्रहण किया है। मंशापूर्ण सरकार पिछले 15 दिन पूर्व अन्न त्याग कर दिया था और फलाहार पर चल रहे थे,मंशापूर्ण सरकार के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी रिंकू महाराज के साथ अन्य भक्त भी फलहार पर चल रहे थे। बीते रोज विवादित जमीन पर शिवपुरी एसडीएम ने स्टे दे दिया है,अब यह विवादित सर्वे नंबर 435 सरकारी से निजी कैसे हुआ इसकी जांच जारी रहेगी।

बीते दिन SDM कोर्ट ने प्रकरण क्रमांक 22 ब 121/2024-25 में जांच कर थीम रोड स्थित विवादित भूमि (सर्वे 435, पुराने सर्वे नंबर 414/11 व 414/12) पर स्टे आदेश जारी किया।

इसके बाद मंशापूर्ण सरकार ने 15 दिन बाद पुनः अन्न ग्रहण किया। विवादित भूमि पर जेसीबी से खुदाई और रास्ता बंद करने की शिकायत पहले ही कलेक्टर से की गई थी 
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)