माधव टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या में वृद्धि, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की प्रशंसा

Samwad news
0


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधव राष्ट्रीय उद्यान को माधव टाइगर रिज़र्व का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

10 मार्च 2025 को माधव राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिज़र्व का दर्जा दिया गया था, जिसके बाद पहली बाघिन को यहां छोड़ा गया। अब एक महीने के भीतर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से एक नर बाघ को भी यहां लाकर सुरक्षित छोड़ा गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने माधव टाइगर रिज़र्व में उमरिया से लाए गए नर बाघ को छोड़ा। इस रिज़र्व में अब कुल 6 बाघ (4 वयस्क और 2 शावक) मौजूद हैं। बाघों की संख्या में वृद्धि से माधव टाइगर रिज़र्व में बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। वन अधिकारियों द्वारा छोड़े गए बाघ की निगरानी भी की जा रही है, जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)