शिवपुरी:आज के दौर में जब संवेदनाएं कम होती जा रही हैं शिवपुरी शहर से इंसानियत को जीवित रखने वाली एक सराहनीय मिसाल सामने आई है जहाँ ड्रीम डांस स्टूडियो की संचालिका प्रियंका जैन ने करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए एक कबूतर के बच्चे की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया है मिली जानकारी के अनुसार करंट लगने से एक कबूतर का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था जिससे उसके पंख झुलस गए थे घायल अवस्था में वह कबूतर का बच्चा पत्रकार रूद्र जैन के घर के बाहर पड़ा था जिसे रूद्र जैन ने देखा तो उनके द्वारा उसे तुरंत अपनी मां के पास ले जाया गया जहां उन्होंने बिना देर किए पानी और दूध पिलाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया जिससे उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ इसके बाद उनकी बड़ी बहन ड्रीम डांस स्टूडियो की संचालिका प्रियंका जैन घायल कबूतर के बच्चे को तत्काल पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचीं जहां उसका सफल इलाज कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका जैन उसे अपने घर ले आईं
प्रियंका जैन ने बताया कि “जब तक यह कबूतर का बच्चा पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता तब तक इसे मेरे घर में ही सुरक्षित रखा जाएगा और इसका पूरा इलाज मेरे द्वारा कराया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि शाम के समय कबूतर के बच्चे को नियमित रूप से खाना-पानी दिया जा रहा है और उसके घावों की मरहम-पट्टी भी की जा रही है वर्तमान में उसकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है पूर्व में भी प्रियंका जैन द्वारा कई घायल और बेसहारा जानवरों की जान बचाई जा चुकी है जिनका इलाज कराकर उन्हें आश्रय दिया गया है और इनमें से कुछ जानवर आज भी उनके घर में सुरक्षित रूप से पाले जा रहे हैं यह उनके पशु-प्रेम और मानवीय संवेदना को दर्शाता है प्रियंका जैन की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि हर जीव का जीवन अनमोल है, और थोड़ी-सी संवेदनशीलता किसी की जिंदगी बचा सकती है