अपनी ही सरकार पर बरसे विधायक देवेंद्र जैन, SDM पर जमीन घोटाले का आरोप; नगर पालिका को बताया 'नरक पालिका'

Samwad news
0


शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने एक प्रेसवार्ता में अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग, नगर पालिका और माइनिंग में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है।
विधायक ने SDM उमेश कौरव पर आरोप लगाया कि सुरवाया की 1500 बीघा सिंचित जमीन को असिंचित दिखाकर नामांतरण किया गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो वह इसे विधानसभा में उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट जाएंगे।
नगर पालिका को “नरक पालिका” कहते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते नगर की हालत बदहाल है।
वहीं, उन्होंने जनता को राहत की खबर भी दी कि जिला अस्पताल में न्यूरो सर्जन की नियुक्ति हो गई है और संजीवनी अस्पताल में भी डॉक्टर जल्द पदस्थ होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)