यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

samwad news
0
समाज की भावनाएं आहत होने का आरोप, प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध की अपील
शिवपुरी। फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिला शिवपुरी ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से भेजा गया, जिसमें फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
महासभा ने ज्ञापन में कहा है कि यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है। ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की गरिमा को ठेस पहुंचना चिंताजनक है। संगठन ने मांग की है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाकर इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और किसी प्रकार का सामाजिक तनाव न उत्पन्न हो।
ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया है कि इस मामले को केंद्रीय स्तर पर भी उठाया जाए और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की पहल की जाए। साथ ही जिलाधीश से शिवपुरी के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने तथा पुलिस अधीक्षक से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि मुख्यमंत्री समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)