10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनने का सुनहरा अवसर, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट और करियर गाइडेंस सेमिनार

samwad news
0
शिवपुरी। कक्षा 10वीं से 11वीं में जाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए शहर में एक विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। Ganesha Blessed Public School शिवपुरी और Bhautikii Plus ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में Stream Selection Analysis Test (SSAT) एवं Career Guidance Seminar का आयोजन किया जा रहा है।

इस टेस्ट और सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को 10वीं के बाद सही स्ट्रीम चयन जैसे Science, Commerce या Arts के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही छात्रों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों को लेकर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही निर्णय ले सकें।

यह कार्यक्रम 13 मार्च को Shivpuri में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन Ganesha Blessed Public School परिसर में होगा, जिसमें शहर के किसी भी स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार यह टेस्ट और सेमिनार पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।

अधिक जानकारी या पंजीयन के लिए इच्छुक छात्र एवं अभिभावक 91316-80232 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)