किसान के बेटे अंकित पाल ने फौजी बनकर क्षेत्र का मान बढ़ाया, ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ दी विदाई

संवाद न्यूज शिवपुरी ब्यूरो
0

 

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम इटमा में उस वक्त जश्न का माहौल छा गया, जब एक साधारण किसान परिवार के बेटे अंकित पाल का चयन भारतीय सेना (अग्निवीर) में हुआ। अंकित की इस उपलब्धि पर पूरे गांव ने उन्हें एक नायक की तरह विदा किया।

*बचपन का सपना हुआ सच*

ग्राम इटमा निवासी रघुवीर पाल के पुत्र अंकित पाल ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से 'अग्निवीर' बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। परिजन पवन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकित का बचपन से ही एक ही सपना था—सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना। आज अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने उस सपने को हकीकत में बदल दिया है।

*डीजे की धुन पर थिरके ग्रामीण, नम आँखों से दी विदाई*

अंकित के चयन की खुशी में ग्रामीणों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। गांव की गलियों में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया, जहाँ देशभक्ति के गीतों पर युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और तिलक लगाकर अंकित का सम्मान किया। इस दौरान पूरा गांव "भारत माता की जय" के नारों से गूंज उठा।
अंकित की इस सफलता पर उनके माता-पिता भावुक नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि अंकित की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)