शिवपुरी में 13 सितंबर को निकलेगा भगवान बलराम जन्मोत्सव का भव्य चल समारोह

samwad news
0
शिवपुरी। किरार छात्रावास, शिवपुरी में आज किरार-धाकड़ समाज द्वारा भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को शिवपुरी शहर में भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य चल समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
चल समारोह किरार छात्रावास, शिवपुरी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मानस भवन पहुंचेगा, जहां चल समारोह का समापन किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
बैठक में समाजबंधुओं ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। समाज के लोगों ने भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव को एकता, सामाजिक सहभागिता और प्रतिभाओं के सम्मान के रूप में भव्यता के साथ मनाने का संकल्प लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)