पिछोर में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

samwad news
0
पिछोर। क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पिछोर विधायक द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी शामिल हुए। कार्यक्रम में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान देना और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)