कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर सील, स्वास्थ्य विभाग ने देर रात की कार्रवाई एक्सपायरी मिल्क पाउडर और दवाइयां बिक्री के लिए रखने पर कार्रवाई

samwad news
0
शिवपुरी - शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर एवं दवाइयां बिक्री के लिए रखी हुई पाई गईं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी  अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर का तत्काल निरीक्षण किया गया। निर्देशों के पालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर, फार्मासिस्ट  बालेंदु रघुवंशी एवं एएसओ  आईपी गोयल की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की।
जांच के दौरान टीम को एक्सपायरी डेट का मिल्क पाउडर और दवाइयां विक्रय के लिए उपलब्ध मिलीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण भी मौके पर मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)