बदरवास के दो अवैध क्लिनिक स्वास्थ्य विभाग ने किए सीलकलेक्टर वर्मा के निर्देश के परिपालन में हुई कार्यवाही

samwad news
0
शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड मुख्यालय पर संचालित दो अवैध क्लिनिक चांदसी दवाखाना एवं आशीर्वाद क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को सील कर दिया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि बदरवास में अवैध क्लिनिक संचालन की सूचना प्राप्त हुईं। जिस पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ चेतेन्द्र कुशवाह, फार्मासिस्ट जलज जैन एवं प्रभारी बीईई का निरीक्षण दल गठित किया गया। दल द्वारा 9 सितम्बर को बदरवास में औचक छापामारी करते हुए आशीर्वाद क्लिनिक बराई रोड बदरवास पर तालाबंदी की कार्यवाही को अंजाम दिया। आशीर्वाद क्लिनिक के संचालक से जब निरीक्षण दल द्वारा क्लिनिक संचालन के वैध दस्तावेज की मांग की गई जिस पर संचालक गोलू धाकड दस्तावेज उललब्ध कराने के स्थान पर क्लिनिक से भाग खडा हुआ। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण दल ने चांदसी दवाखाना पर छापामार कार्यवाही की जहां चिकित्सकीय कार्य करते हुए आकाश सरकार को पाया गया। दवा खाना संचालक से जब दवाखाना संचालन के आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई तो उसके द्वारा नर्सिंग का पंजीयन निरीक्षण दल को दिखाया गया जो क्लिनिक संचालन के लिए वैध नही है। इसके अतिरिक्त क्लिनिक का कोई वैध पंजीयन भी नही कराया गया था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के दल ने चांदसी दवा खाना को सील कर दिया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिले में अवैध स्वास्थ्य क्लिनिकों के विरूद्ध यह कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)