शिवपुरी में खाद वितरण व्यवस्था पर किसानों का फूटा गुस्सा, किसान संघ के हस्तक्षेप के बाद मिला खाद

samwad news
0
शिवपुरी जिले में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि खाद के लिए ई-टोकन तहसील स्तर के बजाय जिला स्तर पर बुक किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें 60 से 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। इसके बावजूद घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा।

इसी बीच बड़ौदी क्षेत्र स्थित इफको प्राइवेट संस्था पर खाद वितरण में अव्यवस्था की सूचना भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ को मिली। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि टोकन होने के बावजूद उन्हें खाद देने में देरी की जा रही थी और लगातार परेशान होना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ने कृषि विभाग के अधिकारी DDA पानसिंह करौरिया से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप से किसानों को खाद उपलब्ध कराया गया।
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और किसानों को तहसील स्तर पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी और लंबी दूरी तय न करनी पड़े
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)