शिवपुरी जिला अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया। पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली इस लड़की को परिजन पेट दर्द के चलते लाए थे। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। नवजात बच्ची को तुरंत ही आवश्यक नर्सिंग देखभाल यूनिट में भर्ती कराया गया। महिला को गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने कहा कि दोनों मरीज का उपचार जारी है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। नाबालिग अभी अचेत अवस्था में है। पुलिस का कहना है कि होश में आने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की तहकीकात कर रही पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि लड़की गर्भवती कैसे हुई और इसके जिम्मेदार कौन हैं।