शिवपुरी में आरक्षक से अभद्रता महंगी पड़ी: थाने से कोर्ट तक कान पकड़कर पैदल निकाला आरोपियों का जुलूस, केस दर्ज

samwad news
0
शिवपुरीः शहर में पुलिस आरक्षक से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। देहात थाना पुलिस दोनों आरोपियों को कान पकड़कर माफी मंगवाते हुए थाना परिसर से न्यायालय तक पैदल ले गई। यह घटना झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास हुई थी।

जुलूस के दौरान, दोनों आरोपी कान पकड़कर "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" कहते हुए चल रहे थे। उन्हें थाना परिसर से झांसी तिराहा और गुरुद्वारा मार्ग होते हुए कोर्ट तक ले जाया गया। रास्ते भर यह नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।

यह मामला शनिवार को झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास हुआ था। झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे आरक्षक राहुल चौहान से आरोपियों ने गालीगलौज और धक्कामुक्की की थी। एक आरोपी ने कड़े से वार करने की कोशिश करते हुए कहा था कि "हाथ नहीं, हथौड़ा है..." और आरक्षक की वर्दी पकड़कर बटन तोड़ दिया था।

इस मामले में आरोपियों की पहचान लवप्रीत सरदार और छोटू परिहार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है
देहात थाना प्रभारी ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)