शिवपुरी। जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा (IAS 2015) ने सोमवार को विधिवत रूप से जिले का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कलेक्टर एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने न केवल कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया, बल्कि पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दीं। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले के विकास और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार का राजनैतिक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंदिरों में माथा टेककर शुरू किया सफर
नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने दिन की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ की। उन्होंने सिद्धेश्वर मंदिर और राजेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात वे कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां निवर्तमान कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजय राज सहित जिले के तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सड़कों की बदहाली और पानी के संकट पर चर्चा
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पहली प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने पत्रकारों से जिले की नब्ज टटोली। शहर की जर्जर सड़कों और पेयजल संकट के मुद्दे पर उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि शहर की बदहाल व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका और प्रशासन के बीच सामंजस्य बैठाकर जनता को मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।
अवैध कॉलोनाइजरों पर की जायेगी कठोर वैधानिक कार्यवाही
जिले में बिना अनुमति और लाइसेंस के पैर पसार रहे भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों को कलेक्टर ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति के कॉलोनी काटने
वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण
पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री वर्मा ने टीएल बैठक में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं, शिक्षा विभाग, एनआईसी, भू-अभिलेख, रिकॉर्ड रूम और जनजातीय कार्य विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली को समझा और कर्मचारियों को कार्य के प्रति सजग रहने