राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा खतौरा, राधाष्टमी पर निकला भव्य चल समारोह

samwad news
0
खतौरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को खतौरा नगर में भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत एसबीआई बैंक से हुई, जो मेन मार्केट होते हुए श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में भगवान श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं भव्य झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर में जगह-जगह धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

चल समारोह के दौरान ‘राधे-राधे’ और ‘श्री राधा-कृष्ण’ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और धार्मिक उमंग देखने को मिली।

श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचने के बाद चल समारोह का समापन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। राधाष्टमी पर आयोजित इस भव्य आयोजन से पूरे खतौरा नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)