शिवपुरी। शहर में पोहरी फाटक रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर आर.ई. वॉल एवं सर्विस रोड निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके चलते 15 अप्रैल 2026 से अगले एक माह तक पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से ब्रिज तक का मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
वैकल्पिक मार्गः
पोहरी की ओर जाने वाले वाहन मनियर अंडरपास से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
शिवपुरी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन रेलवे फाटक से होते हुए कमला हेरिटेज होटल मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे।
पोहरी बस स्टैंड से पोहरी की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग चालू रहेगा।
प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की है, ताकि कार्य समयसीमा में पूरा हो सके