झूलते तार, डैमेज पोलो को रवि एवं खरीफ की फसलों के सीजन से पहले बदले जाए: बृजेश सिंह धाकड़

samwad news
0
शिवपुरी। जिले में बिजली व्यवस्था की खामियों को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया है। किसान नेता बृजेश सिंह धाकड़ के नेतृत्व में किसानों ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण कंपनी को ज्ञापन सौंपकर झूलते तारों और जर्जर पोलों को रबी एवं खरीफ सीजन से पहले बदलने की मांग की।

किसानों का कहना है कि लापरवाही के चलते खेती कार्य प्रभावित हो रहा है और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंप लाइनों के तार नीचे लटक रहे हैं और बिजली के कई पोल जर्जर स्थिति में हैं। समय रहते सुधार नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है। साथ ही विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित करने और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


किसानों ने पंपों के लोड बढ़ाकर अधिक बिल थोपने का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि 10 एचपी के पंप को 13-14 एचपी दर्शाकर अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। इसके अलावा ₹5 बिजली कनेक्शन योजना के प्रचार-प्रसार में कमी और बिना सूचना विद्युत अधिनियम की धारा 126/135 के तहत प्रकरण दर्ज किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)