शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 'नशामुक्ति अभियान 2.0' के तहत थाना देहात पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर गरिमा पेट्रोल पंप के पीछे पुराने खंडहर के पास फोरलेन क्षेत्र में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जयपाल सिंह पुत्र रेशम सिंह ढिल्लन (सरदार), उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सतेरिया, थाना देहात, जिला शिवपुरी को दो प्लास्टिक की कट्टियों में रखी 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, प्रधान आरक्षक दीपचन्द्र, देवेन्द्र सेन, बलवीर सिंह, सचेन्द्र शर्मा, शकील खान, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, संजय धाकड़, गजेन्द्र, शिवराज हिण्डोलिया एवं रिंकू शाक्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।