शिवपुरी में 3 सितंबर को निकलेगी यादव समाज की भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, आयोजन समिति का हुआ गठन

samwad news
0
शिवपुरी। यादव समाज, शिवपुरी की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समाज की भव्य एवं पारंपरिक शोभायात्रा 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) को निकाली जाएगी। बैठक में शोभायात्रा को ऐतिहासिक, अनुशासित और भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति का गठन भी किया गया।
समिति में आदरणीय दुर्ग सिंह पटैल (शंकरपुर) को अध्यक्ष, बलवीर यादव (पार्षद) को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह यादव (फौजी) को कोषाध्यक्ष तथा हरिसिंह यादव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यादव समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रदेश प्रमुख प्रधान महासचिव यादव महासभा कल्याण सिंह यादव (बंटी भैया), जिलाध्यक्ष श्याम यादव (वैधारी), उपेन्द्र यादव, रामसिंह यादव, भरत यादव, दामोदर मास्टर, सुघरसिंह मास्टर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन और युवा शामिल हुए।

 सभी ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज की एकजुटता पर बल दिया और प्रत्येक परिवार से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

बैठक का संचालन गोलू यादव (पाली) ने किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष के साथ समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)