भारी बारिश में पत्रकार सुनील रजक का मकान ढहा, तीन बाइकें मलबे में दबीं

samwad news
0
नवाब साहब रोड पर हादसा, मकान और वाहनों को करीब 5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान

शिवपुरी। शहर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को नवाब साहब रोड पर पत्रकार सुनील रजक का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान का छज्जा, लैट्रिन-बाथरूम सहित करीब आधा हिस्सा देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया। मकान का हिस्सा गिरने के दौरान वहां खड़ी तीन मोटरसाइकिलें भी मलबे में दब गईं। तीनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया गया है कि इन मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। वहीं मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और दोबारा निर्माण में भी करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। इस तरह मकान और तीनों मोटरसाइकिलों को मिलाकर करीब 5 लाख रुपए के नुकसान की आशंका है।

बारिश के बीच मलबा हटाने में जुटे लोग
मकान गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की। भारी बारिश के कारण पहले से कमजोर हुए मकान का हिस्सा अचानक गिरने से परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। परिजनों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)