विकसित भारत संकल्प यात्रा: कोलारस के लुकवासा मंडल में जनकल्याण कार्यक्रम

samwad news
0
 प्रमुख भागीदारी: सरकारी योजनाओं के लाभ को हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास

कोलारस-विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज विधानसभा क्षेत्र कोलारस के लुकवासा मंडल के अंतर्गत पंचायत देहरदा सडक पहुंची। भारत संकल्प यात्रा में कोलारस जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, लुकवासा भाजपा मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रघुवंशी, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य ब्रजेंद्र रघुवंशी, बृजभान सिंह यादव बडेरा, रामकृष्ण यादव टुडयावद, रामभरोसी शर्मा, मानसिंह उज्जैनिया, जसवंत पाल, दीपक रघुवंशी जूर, राकेश गुप्ता, जनपद पंचायत के सीईओ आफीसर सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार लज्जाराम राजोरिया, ब्लाक खंड अधिकारी अभिलाख सिंह, सरपंच, सचिव सहित भाजपा के नेता विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौजूद सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही हितग्राहियों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)