बदरवास में विशाल अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

samwad news
0
शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के ग्राम बदरवास में खेत में विशाल अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेत पर काम कर रहे किसान ने अजगर को देखा तो शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि अजगर ने एक नीलगाय के बच्चे को निगल लिया था।

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम के पहुंचने में समय लग रहा था। इसी दौरान अजगर जंगल की ओर जाने लगा। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़कर सुरक्षित बोरी में रस्सी से बांध दिया और वन विभाग की टीम के पहुंचने तक उसे सुरक्षित रखा।
बाद में ग्रामीणों ने अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि अजगर पास के जंगल से भटककर खेत में पहुंचा था। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)