शिवपुरी में वन भूमि पर चले बुलडोजर: कंजरों के 10 अवैध अतिक्रमण जमींदोज, भारी मात्रा में कच्ची शराब जब्त

samwad news
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कब्रिस्तान के पास स्थित शासकीय वन भूमि पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को राजस्व, वन विभाग, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौके पर पहुंची और वन भूमि पर बनी करीब 8 से 10 अवैध झोपड़ियों को पूरी तरह ढहा दिया।
जानकारी के अनुसार वन भूमि पर बाहर से आए कुछ कंजर परिवारों ने अवैध कब्जा कर झोपड़ियां बना ली थीं। स्थानीय स्तर पर इन लोगों के खिलाफ बाहर से कच्ची शराब लाकर बेचने और अन्य संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
कार्रवाई के दौरान जेसीबी की मदद से अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को मौके से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब भी बरामद हुई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। आबकारी विभाग ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से वन भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)