किसान परिवार के बेटे सुबेक यादव का सेना में डंका!SSC Tech में AIR-69 रैंक हासिल कर बने लेफ्टिनेंट, कुसुवन से शिवपुरी तक बढ़ाया मान

samwad news
0
बदरवास जनपद के कुसुवन गांव के पूर्व सरपंच मुकेश यादव के भतीजे एवं बब्लू यादव के पुत्र सुबेक यादव ने SSC Tech में AIR-69 रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

सुबेक की सफलता संघर्ष, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें मध्यप्रदेश खेल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वे तीन बार राज्य स्तरीय पदक विजेता रहे हैं तथा बॉक्सिंग में रजत पदक भी हासिल कर चुके हैं।
NCC में 'C' प्रमाणपत्र, अल्फा ग्रेड और बटालियन टॉपर रहे सुबेक ने शिक्षा के क्षेत्र में भी 10वीं, 12वीं और स्नातक में टॉपर रहकर प्रतिभा दिखाई। घुड़सवारी, निशानेबाजी और कविता लेखन में भी उनकी रुचि है।

किसान परिवार के बेटे की इस उपलब्धि से कुसुवन गांव, बदरवास और पूरे शिवपुरी जिले में खुशी का माहौल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)