राहुल गांधी का शिवपुरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम रद्द,आज महारैली में शामिल होने बिहार जाएंगे राहुल
March 03, 2024
0
शिवपुरी- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत शिवपुरी जिले में प्रस्तावित राहुल गांधी का 3 मार्च का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। बिहार में गठबंधन की महा रैली के चलते राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर रविवार को शिवपुरी नहीं आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की तरफ से कार्यक्रम रद्द होने को लेकर सूचना जारी की गई है।जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी बिहार के पटना में रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है। इसलिए शिवपुरी जिले में 3 मार्च को होने वाले सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। अब सोमवार या मंगलवार को अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत शिवपुरी से कर सकते हैं। शिवपुरी जिले में कांग्रेस द्वारा की गईं भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
Tags