कोलारस विधानसभा में सिंधिया के नंबर एक सेनापति साबित हुए किशन सिंह रावत

samwad news
0

बूथ अध्यक्ष किशन रावत जैसे संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के सेनापति बनकर सबको पीछे छोड़ दिया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कुशल चुनाव रणनीति

कोलारस - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बार का लोकसभा चुनाव बेहद कुशल और संघठन की विचारधारा अनुसार लड़ा। इस बार के चुनाव में सिंधिया के लिए दो धाराएं काम कर रही थी एक संघठन और मूल भाजपा की सेना दूसरे सिंधिया

सिंधिया की बड़ी जीत

समर्थक जिसका सिंधिया को इस चुनाव में भरपूर लाभ मिला और गुना शिवपुरी लोकसभा चुनाव से सिंधिया 5 लाख 40 हजार 929 मतों से विजई हुए। जिसमे कोलारस विधानसभा की स्थिति भी क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह यादव की महनत रंग लाई। इस जीत एक बात साफ है कि कही न कही जनता ने सिंधिया समर्थक विधायक महेंद्र यादव की कार्यशैली को स्वीकार किया है और अपनी मुहर उनकी कार्यशैली पर भी लगाई है।

बूथ अध्यक्ष किसन सिंह रावत की भूमिका 

वही बूथ अध्यक्ष किसन सिंह रावत जैसे संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के सेनापति बनकर सबको पीछे छोड़ दिया। अपनी हीरापुर पोलिंग से किशन सिंह रावत सिंधिया को 1174 में से कुल मतदान 828 कराने में सफल रहे जिसमे से 789 वोट सिंधिया को और महज 29 वोट कांग्रेस को मिले। हालाकि जूर, और खरई सेक्टर के भी कुछ ग्राम में वोट प्रतिशत अच्छा रहा किंतु किशन सिंह रावत ने जिस तरह विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई उसी तरह लोकसभा में महाराज सिंधिया के लिए महनत की।


जनता का महेंद्र यादव की कार्यशैली को समर्थन

किशन रावत का कहना है कि विधायक ने सभी मांगों को पूरा किया  इस बड़ी जीत के बाद किशन रावत ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने ही इतनी बड़ी जीत भाजपा को दिलाई है। विधानसभा चुनाव में भी जनता ने मेरी मेहनत को स्वीकार किया। किशन रावत ने कहा महेंद्र यादव के विधायक बनते ही हमने उनसे जितनी डीपी और पानी की मोटरों को मांगा उन्होंने खुले मन से दी। जनता की मांग को यादव ने गंभीरता से लिया। यही कारण है कि हमारे जैसे कार्यकर्ता मजबूती से जनता से वोट मांगते है और जनता हमारा साथ देती है।



Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)