शिवपुरी जिले में अभी तक 893.17 मि.मी.औसत वर्षा हुई दर्ज

Rudra jain
0
शिवपुरी। जिले भर में 01 जून 2024 से अभी तक 893.17 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 611.68 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 835.40 मि.मी., बैराड़ में 905 मि.मी., पोहरी में 816 मि.मी., नरवर में 924 मि.मी., करैरा में 690.50 मि.मी., पिछोर में 910 मि.मी., कोलारस में 1185.60 मि.मी., बदरवास में 1018 मि.मी. तथा खनियाधाना में 754 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)