बैराड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की बैराड़ इकाई ने रविवार को संगठन के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर "छात्रोत्सव" कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान, एबीवीपी शिवपुरी-श्योपुर विभाग के संगठन मंत्री देशराज नारौलिया ने एबीवीपी को महापुरुषों के विचारों पर चलने वाला और राष्ट्रहित में कार्यरत दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताया।
जिला संयोजक विक्रम गुर्जर ने कहा कि शिवपुरी जिले में एबीवीपी एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो मजबूती से विद्यार्थियों की आवाज उठाता है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम में नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने कल्लू दुबे को नगर अध्यक्ष और देवेंद्र झा को नगर मंत्री घोषित किया।
नई कार्यकारिणी में शामिल अन्य पदाधिकारी हैं
नगर उपाध्यक्ष: विवेक व्यास, रोहित धाकड़, विशाल अवस्थी, जतिन श्रीवास्तव सहमंत्री: सतेंद्र यादव, विकास शर्मा, विकास धाकड़, हर्षवर्धन त्रिवेदी छात्रा प्रमुख: मुस्कान शर्मा कार्यालय मंत्री: मनोज पाल नगर एसएफडी प्रमुख: शिवम ओझा नगर एसएफएस: हेमंत झा नगर खेलो भारत प्रमुख: संजना रजक और एकता रावत सदस्यगण: तमन्ना धाकड़, रामगणेश रावत, आदि।
नगर अध्यक्ष कल्लू दुबे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।