खतौरा में 11 जनवरी को लगेगा विशाल निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर

samwad news
0
तथागत फाउंडेशन शिवपुरी द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता एवं समय रहते जांच के उद्देश्य से 11 जनवरी रविवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के खतौरा में एक वृहद निःशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामसिंह यादव की स्मृति में आयोजित होगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन किया जाएगा तथा इसके पश्चात विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर में ग्वालियर कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की 20 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम अपनी सेवाएं देगी। तथागत फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. पी. के. खरे एवं अध्यक्ष आलोक एम. इंदौरिया ने बताया कि फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से बिना किसी सरकारी अनुदान के कैंसर के क्षेत्र में कार्य कर रही है और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही है। शिविर का उद्देश्य कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान

कर समय पर उपचार की राह आसान बनाना है। शिविर में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच हेतु मैमोग्राफी, गर्भाशय कैंसर के लिए पैप स्मीयर, जबकि पुरुषों के लिए प्रोस्टेट कैंसर की पीएसए जांच चिकित्सकीय सलाह पर निःशुल्क की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कैंसर रोगों की पहचान के लिए एफएनएसी, बायोप्सी जैसी आवश्यक जांचें भी पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेंगी। ग्वालियर कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान से आने वाली टीम में डॉ. रजनी अग्रवाल स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ. अश्वनी बघेल हेड एंड नेक सर्जन, डॉ. देवराज सिंह कैंसर सर्जन, डॉ. तितिक्षा हेड एंड नेक सर्जन, डॉ. संजना वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर तथागत फाउंडेशन की ओर से श्रीमती पुष्पा खरे, श्वेता गंगवाल, आकांक्षा गौड़, श्रीमती प्रीति जैन, श्रीमती नम्रता गौतम, भरत अग्रवाल, लवलेश जैन चीनू, हरवीर सिंह चौहान, राजेन्द्र राठौर, संतोष शिवहरे, मथुरा प्रसाद गुप्ता, रवि गोयल, पंकज जैन, राजेश गुप्ता राम एवं रामवीर गुर्जर ने क्षेत्र की महिलाओं व आमजन से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)