नरवर में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा किया गया
प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रमकाआयोजन
शिवपुरी। जिले के नरवर तहसील में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा नगर के डॉक्टर अंबेडकर सामुदायिक भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रमेश खटीक विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा संदीप महेश्वरी,तहसीलदार विजय त्यागी,चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक अशोक रंगढ उपस्थित रहे।
।सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष पदम कुशवाहा पंकज ने द्वारा दिया गया।
मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश खटीक ने कहा कि छात्रों में हीं समाहित है देश का उज्जवल भविष्य,पढ़ लिखकर अपने क्षेत्र व ज़िले का नाम रोशन करें और राष्ट्र निर्माण,देश की तरक्की में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर विधायक श्री खटीक द्वारा मेधावी विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार राशि घोषणा की गई जिसमें कक्षा 12वीं को ₹5000 हजार रुपए,कक्षा 10वीं को ₹3000 रूपए तथा कक्षा 8वीं और 5 वीं को दो हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
कार्यक्रम में नगर के विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लगभग 64 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शुभम सोनम जैन एवं संरक्षक धीरज गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।