शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के रामनगर गधाई गांव में एक 25 साल की विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। विवाहिता की शिकायत पर करैरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित गैंगरेप की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। विवाहिता अपने साथ हुई आप बीती की शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर आज दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका पति महाराष्ट्र के नासिक में एक फैक्ट्री में काम करता हैं। वह 12 मार्च की दोपहर खेत की टूयूबेल की बोर चलाने नहर के पास गई हुई थी। तभी शिव सिंह रावत और बनवाली केवट ने आकर उसे पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
मिली धमकी के डर से वह चुप रही। लेकिन एक रोज पूर्व उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में फोन पर अपने पति को बताया था। पति ने उसे डर खत्म कर आरोपियों की शिकायत थाने में दर्ज कराने कही थी। तब उसने आकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर शिव सिंह रावत और बनवाली केवट के खिलाफ गैंगरेप सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।