भारत रत्न बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की 135 वीं जयंती बड़े हीं धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई

संवाद न्यूज
0

बाबा साहेब के विचारों को हमें आत्मसात करना चाहिए: भाजपा जिला अध्यक्ष जाटव



शिवपुरी। शहर के व्यामशाला डांडा चीलौद पर स्थित जाटव समाज की धर्मशाला पर संविधान के शिल्पकार,भारत रत्न और देश के प्रथम कानून मंत्री बाब साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े हीं धूमधाम,हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला जसवंत जाटव, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा,जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू,केपी परमार,रिटायर डिप्टी कलेक्टर डॉ के एल राय,पूर्व पार्षद वीरेंद्र शिवहरे,स्थानीय पार्षद अशोक खन्ना सहित अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। और वहां उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा एक स्वर में जय भीम के जयघोष लगाए गए। 

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने कहा बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर हमें चलना चाहिए और उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए,उन्होंने कहा कि शिक्षा वो हथियार है जिससे हम हमारी समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर सकते हैं। 

इस अवसर पर बंटी मोहनिया, अनिल मौर्य,दिनेश मौर्य,अखिलेश मौर्य, धर्मेन्द्र मौर्य,विष्णु मौर्य, यशवंत मौर्य, संजय,विक्रम,रविन्द्र मौर्य रोहित मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)