इंदार थाना क्षेत्र के श्रीपुरचक में बुवाई को लेकर विवाद, एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

samwad news
0
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुरचक में खेत की बुवाई को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सामने आया है।

ग्राम श्रीपुरचक निवासी बृजेश लोधी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई राजारंधीर लोधी के साथ तलैया वाले खेत पर ट्रैक्टर से बुवाई कर रहा था। इसी दौरान परिवार के रामेश्वर लोधी, जालाधर लोधी और वीरसिंह लोधी वहां पहुंचे और बुवाई को लेकर विवाद करने लगे।

बृजेश लोधी का आरोप है कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तो जालाधर ने उन पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ में चोट आई। शोर सुनकर उनकी बेटी उमा लोधी और भतीजा विपिन लोधी बीच-बचाव करने पहुंचे।
दोबारा बुवाई पर जान से मारने की धमकी दी आरोपियों ने उमा और विपिन के साथ भी मारपीट की। धक्का देने से उमा को हाथ, गले और माथे पर चोटें आईं, जबकि विपिन के गले पर खरोंच के निशान आए। घटना के दौरान राजारंधीर लोधी और उत्तराबाई लोधी ने बीच-बचाव का प्रयास किया।

बृजेश लोधी ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपियों ने उन्हें दोबारा खेत में बुवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंदार थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)