सीआरपीएफ में पदस्थ शिवपुरी के लाल विनोद पाल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनके गृह ग्राम बामोर में दी गई अंतिम विदाई

samwad news
0
शिवपुरी -छुट्टी पर घर आए शिवपुरी के लाल सीआरपीएफ का जवान बिस्तर से उठे और गिर गए। परिजन अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हार्ट अटैक आया होगा। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

जानकारी के अनुसार बामौर गांव के रहने वाले विनोद पाल 36 साल छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 211 बटालियन में थे। परिजन ने बताया कि विनोद की डयूटी लोकसभा चुनाव में लगनी थी। इससे पहले वे 27 दिन की छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। रविवार करीब सुबह 6 बजे विनोद ने पत्नी रामसखी से चाय मांगी। रामसखी चाय देने पहुंची तो विनोद बिस्तर से खड़े होते ही गिर गए।
परिवार का कहना है कि विनोद को दिल का दौरा पड़ा था। पोस्टमॉर्टम के बाद जवान के पैतृक गांव बामौर में अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया 

विनोद पाल कुल चार भाई हैं। विनोद की शादी 2005 में हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। शादी के बाद साल 2011 में विनोद सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)