शिवपुरी।शहर की फिजीकल थाना पुलिस ने आज गुरुवार को नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने फरार चल रहे आरोपी पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर किया दुष्कर्म
जानकारी अनुसार फिजीकल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल 9 माह की नाबालिग लड़की को आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर अगवा कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग लड़की को बरामद कर उसके बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी बिल्लू उर्फ नीलम परिहार पुत्र तोरन सिह उम्र 23 साल निवासी ग्राम भावखेडी थाना सिरसोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।