शिवपुरी। आज नौतपा के आठवें दिन शनिवार को शिवपुरी का तापमान 44.2 पर सिमट कर रह गया। जबकि वही शुक्रवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार को शिवपुरी मध्यप्रदेश में सबसे तपने बाले जिलों की सूचि में दूसरे स्थान पर था। टो वही आज शनिवार को शहर में दोपहर लगभग तीन बजे के सोम्थिंग हुई हल्की वारिश के चलते पारे में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है।
बता दें कि आज दोपहर तीन बजे तक गर्मी अपने चरम पर थी लेकिन तीन बजे एका-एक बादलों ने सूरज को घेर लिया। इसके कुछ देर बाद तेज हवा चली के बाद हुई करीब 10 मिनिट तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम तक कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहा।
आज नौतपा के आठवें दिन कोलारस में अच्छी बारिश हुई है। यहां कोलारस नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। कोलारस में लगातार हुई एक घंटे की वारिश का असर अंचल में देखने को मिला है। बता दें कि आज प्रदेश भर के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आज प्रदेश का सबसे अधिक गर्म जिला निवाड़ी रहा है यहां प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है