शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत बुधवार को पुलिस थाने में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 18 मार्च की शाम 7 बजे की है, जब 35 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के खेत पर काम करने जाने के कारण घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी छुन्ना गुर्जर (38) जबरन घर में प्रवेश कर गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छुन्ना गुर्जर पिता नारायण सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।