शिवपुरी में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बिखरी श्रद्धा और एकता की छटा

Samwad news
0
शिवपुरी में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, बिखरी श्रद्धा और एकता की छटा

शिवपुरी शहर शनिवार को ऐतिहासिक और धार्मिक रंगों में रंग गया जब देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर पाल बघेल समाज और होलकर सेना के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा काली माता मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मानस भवन तक पहुंची।

परंपरागत वेशभूषा में सजे समाजजन ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी झांकियों के साथ माता के जीवन-दर्शन को जन-जन तक पहुंचा रहे थे। श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया, जिससे भक्तिभाव का वातावरण और भी भावुक हो गया।

मानस भवन में समापन अवसर पर एक बालिका को देवी स्वरूप में राजगद्दी पर बैठाया गया, जो नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भाग लिया और देवी अहिल्याबाई के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)