शिवपुरी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी श्योपुर से गिरफ्तार

Samwad news
0
शिवपुरी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी श्योपुर से गिरफ्तार

शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र में एक शादी के दौरान रिश्ते में मौसा लगने वाले युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया। घटना 30 अप्रैल की रात की है, जब पीड़िता अपने मामा की शादी में आई थी। परिजनों ने 21 मई को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 31 साल है, और वह पीड़िता की मां का बहनोई है। आरोपी को श्योपुर से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता अपनी मां के साथ पोहरी आई थी और रात में छत पर सो रही थी। आरोपी ने छत पर जाकर गलत काम किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)