अहिल्याबाई जयंती पर शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

samwad news
0
शिवपुरी जिले के नरवर और खनियाधाना में रविवार को देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। पाल-बघेल समाज द्वारा शहरभर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ ही प्रमुख स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

खनियाधाना में आयोजित सभा में पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही समाज के विकास में योगदान देने की बात कही और आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह यादव ने देवी अहिल्या के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाजसेवा और न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह बघेल ने की। अशोक सिंह यादव, विवेक यादव, पंजाब सिंह लोधी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कुछ दिन पूर्व खनियाधाना में अहिल्याबाई की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद शनिवार शाम विधायक प्रीतम लोधी द्वारा समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नई प्रतिमा स्थापित की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)