करैरा। सिकंदरा चेक पोस्ट एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। यहां लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक विवाद शांत भी नहीं होता कि दूसरा मामला सामने आ जाता है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 1 बजे चेक पोस्ट पर एक ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मी ने ड्राइवर को डंडे से इतनी जोर से मारा कि उसकी आंख में गंभीर चोट आ गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते चेक पोस्ट पर लंबा जाम लग गया, जो रात 1 बजे से लेकर सुबह तक जारी रहा। इस दौरान कई टूरिस्ट बसें और यात्री घंटों तक फंसे रहे। कुछ यात्रियों ने भी बस चालक के साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं।
स्थिति बिगड़ने पर मंगलवार सुबह करैरा SDOP आयुष जाखड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और हालात को नियंत्रित करते हुए घंटों से लगे जाम को खुलवाया।
फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर सिकंदरा चेक पोस्ट की व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है और कब तक इस तरह के विवाद सामने आते