बैराड़ में भूमि सीमांकन को लेकर 25 परिवारों ने उठाई आवाज, तहसीलदार को सौंपे आवेदन

samwad news
0
शिवपुरी। जिले की बैराड़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खटका में हरिजन एवं आदिवासी समाज के 25 परिवारों ने अपनी भूमि के सीमांकन की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। लंबे समय से सीमांकन नहीं होने के कारण परेशान ग्रामीण एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ के नेतृत्व में सभी पीड़ित परिवारों ने तहसीलदार को सामूहिक रूप से 25 आवेदन सौंपे। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि सीमांकन के अभाव में उन्हें विवाद और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका भी प्रभावित हो रही है।

भारतीय किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब और वंचित वर्ग के इन परिवारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर न्याय दिलाया जाए। संगठन ने कहा कि वह किसानों, गरीबों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)