शिवपुरी। शिवपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता पवन जैन को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है,इसी के साथ उन्हें ग्वालियर संभाग का संभागीय प्रभारी भी बनाया गया है। श्री जैन को नवीन दायित्व मिलने पर संपूर्ण शिवपुरी जिले के वैश्य समाज में हर्ष का माहौल है।
अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग के प्रभारी पवन जैन ने बताया कि मैं समाज को एकजुट कर समाज के उत्थान में सहयोग प्रदान करूंगा तथा मेरे क्षेत्र के समस्त वैश्य बंधुओं एवं विभिन्न घटकों को संगठन से जोड़कर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को सशक्त बनाकर मजबूती देने का हरसंभव प्रयास करूंगा। इस नवीन दायित्व को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।
श्री जैन को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी नियुक्त होने पर उनके सजातीय बंधुओं,शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस दौरान पवन जैन अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।