जिला अस्पताल की लेडीज गार्ड पर अभद्रता के आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

samwad news
0
शिवपुरी। जिला चिकित्सालय में तैनात एक लेडीज गार्ड के व्यवहार को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि संबंधित गार्ड अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं तथा कई बार अनावश्यक विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को परेशान किया जाता है और कुछ मामलों में तीमारदारों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। शिकायतकर्ताओं ने इस तरह के व्यवहार से मरीजों और आमजन को होने वाली असुविधा का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में संबंधित लेडीज गार्ड के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की गई है
Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)