कुटवारा शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 आरोपी गिरफ्तार

samwad news
0
बदरवास। ग्राम कुटवारा की लायसेंसी शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने के मामले में इंदार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर की रात शराब दुकान में करीब 20 अज्ञात महिला-पुरुषों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। सेल्समैन वल्लू शिवहरे की शिकायत पर थाना इंदार में अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 324(5), 333, 296(2), 191(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में जराम पुत्र मिढ़ू आदिवासी, सिंधू पुत्र भोगीराम आदिवासी, नवल पुत्र रामदयाल आदिवासी, कृष्णमान उर्फ टट्टे पुत्र लल्लन सिंह लोधी, लल्लीराम पुत्र दौलत सिंह लोधी, राधाकिशन पुत्र विक्रम सिंह लोधी, बादाम सिंह पुत्र गणेशराम लोधी, लोकेंद्र पुत्र नवल सिंह लोधी, सोनू पुत्र लल्लू आदिवासी, बंटी पुत्र गजेंद्र आदिवासी, लक्ष्मण पुत्र गंगाराम आदिवासी, हुकुमबाई पत्नी प्रकाश आदिवासी एवं पार्वतीबाई पत्नी बुंदेल सिंह आदिवासी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया, जहां से उन्हें जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।
कार्रवाई में थाना इंदार पुलिस टीम, थाना कोलारस पुलिस टीम एवं पुलिस लाइन शिवपुरी के बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)